बांका, मई 4 -- बांका, निज प्रतिनिधि। किसानों की आय बढाने के लिए सरकार की ओर से कृषि के क्षेत्र में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कडी में आम की पैदावार बढाने के लिए उद्यान विभाग ने नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत जिले में आम की बागवानी करने वाले किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर सरकार की ओर से 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। आम की बागवानी करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 हजार रूपये तक अनुदान की राशि दी जाएगी। चयनित किसानों को ये अनुदान की राशि तीन किस्तों में दी जाएगी। योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अनुदान के तौर पर पहले वर्ष 60 प्रतिशत राशि दी जाएगी। जबकि दूसरे और तीसरे वर्ष 20-20 हजार प्रतिशत राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। आम की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.