जिले में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। अटल ऑडिटोरियम में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों, अध्यापकों, राजस्व निरीक्षकों, अमीन और लेखपालों सहित विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि आपदाएं अनपेक्षित होती हैं, लेकिन पूर्व जागरूकता और प्रशिक्षण से जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनर्स रवीश खान और वीरेन्द्र सिंह ने महिला स्वयं सहायता समूहों की आपदा प्रबंधन में भूमिका पर जोर दिया, जबकि अग्निशमन अधिकारी डॉ. बी.एन. पटेल ने आगजनी जैसी आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सिखाई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बेसिक लाइफ सपोर्ट के तहत सीपीआर और प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया। आपदा मित्र कमांडर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.