चंदौली, जून 16 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में गंगा और कर्मनाशा नदी पर बने चार पांटून के पुल सोमवार की आधी रात से बंद हो गए। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने 15 जून की आधी रात से पीपे को हटाकर आवागमन को रोक दिया है। इससे अब लोगों को काफी चक्कर लगाना होगा। जिले में धानापुर के पास नगवा चोचकपुर घाट, बलुआ के पास टांडा कला और महुजी के पास जिगिना में गंगा पर आवागमन के लिए तीन पीपे के पुल बनाए गए थे। वहीं नौगढ़ के पास कर्मनाशा नदी पर भी एक पीपे का पुल अभी हाल ही में शुरू कराया गया था। जिले में गंगा और कर्मनाशा नदी पर बने सभी पुल चंदौली से गाजीपुर और वाराणसी को जोड़ते थे। इसके हट जाने से अब लोगों को लंबा चक्कर लगाना होगा। महुंजी के पास जिगिना मे तो दो सप्ताह पहले ही पुल का निर्माण कर आवागमन शुरू कराया गया था। लोगों को इसका लाभ प...