मोतिहारी, जून 7 -- मोतिहारी। जिले में बीती रात आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी शुरू हो गई। बिजली की चमक के साथ बादलों की गर्जन के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश से शनिवार सुबह जगह जगह जलजमाव दिखा। सुबह में बदलीनुमा मौसम रहा। फिर दिन चढ़ने के साथ कड़ी धूप निकली। बारिश से खरीफ खेती को काफी लाभ हुआ है। किसान धान का बिचड़ा उगाने की तैयारी में पहले से जुटे थे। किसान खेत में धान का बीज गिराना भी शुरू कर दिए थे। इस वर्षा के बाद बिचड़े तैयार करने के लिए धान का बीज गिराने में और तेजी आएगी। यह भी पढ़ें- 32 मिलीमीटर बारिश, अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़का बारिश के बाद बीज दुकानों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है। बारिश से गन्ना व मक्का फसल को काफी लाभ हुआ है। तापमान में गिरावट : हीट वेव चलने से अधिकतम तापमान 40 डिग्री स...