मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में आठ साल से वांटेड दो हार्डकोर नक्सलियों को बिहार एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली लखिन्द्र सहनी व राम नारायण सहनी को वैशाली जिले के काजीपुर (सदर) थाना के थाथन बुजुर्ग गांव में छापेमारी कर पकड़ा गया। बिहार एसटीएफ को दोनों के घर पर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रविवार सुबह काजीपुर थाने की पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों को दबोचा गया। दोनों पर मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर में विस्फोट की साजिश रचने का आरोप है। पूछताछ के बाद बिहार एसटीएफ ने दोनों पानापुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पानापुर पुलिस की ओर से दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आठ साल पहले नौ सितंबर 2017 की रात में नक्सली नेताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.