पूर्णिया, अप्रैल 1 -- कसबा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में कलानंद हाई स्कूल गढ़बनैली की छात्रा श्रेया सुहानी ने 471 अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है। इस सफलता पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महानंद सभागार में आयोजित समारोह में श्रेया सुहानी को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने की खबर से कसबा एवं गढ़बनैली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्रेया की इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अगले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें अपना आदर्श मानते हुए तैयारी शुरू कर दी है। गढ़बनैली निवासी जय किशन चौधरी एवं मुन्नी देवी की पुत्री श्रेया सुहानी ने सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत जारी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.