बुलंदशहर, जून 21 -- बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को बुलंदशहर वासी पूरी तरह से तैयार हैं। जनपद में सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं समेत करीब 3 हजार से अधिक स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा। यमुनापुरम स्टेडियम में प्रशासन की ओर से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर होंगे। सभी स्थानों पर योग दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। योग दिवस पर रविवार को नगर क्षेत्र में करीब 100 से अधिक स्थानों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। पतंजलि योग पीठ, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, ऑनस्ट क्लब सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ शिक्षण संस्थानों में भी योग दिवस मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निरोग रहने के लिए लोग करेंगे योग जिला प्रशासन की ओर से यमुनापुरम स्टेडियम में...