कोडरमा, दिसम्बर 15 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इस वर्ष धान की खरीदारी के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 15 दिसंबर से जिले के 30 पैक्स और दो एपीओ के माध्यम से किसानों से धान की खरीद शुरू की जाएगी। इस वर्ष धान खरीद में प्रत्येक पैक्स और एपीओ में एक-एक सरकारी कर्मी के रूप में जनसेवक और पंचायत सचिव की उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि सभी पैक्सों में धान खरीद का उद्घाटन सांसद और विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव मरकच्चो पैक्स में धान खरीद का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नियमित रूप से सभी किसानों से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य एक लाख क्विंटल रखा गया है। खरीद प्रक्रिया पर जिले के वरीय पदाधिकारी भी नजर रखेंगे। मरकच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.