नैनीताल, नवम्बर 7 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शनिवार को नैनीताल कलक्ट्रेट समेत धारी, खनस्यू, कैंची धाम और बेतालघाट तहसील में राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 236 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि समेत कई अतिथि भी रहेंगे। आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड, जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी, जिला उद्यान अधिकारी नैनीताल, मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.