जिले में आज मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा, तैयारी पूरी
भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक रही। मुस्लिम समुदाय के लोग त्योहार की तैयारियों में पूरे दिन जुटे रहे। खरीदारी का आलम यह रहा कि महंगाई और मंदी का असर बाजार में नजर नहीं आया। मोमिन समाज के हर तबके में उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- अल्लाह के प्रति निष्ठा और कुर्बानी का पर्व बकरीद आजबाजार में रौनक शहर के अंबरनीम मैदान, पीरखांपुर मोहल्ला और मर्यादपट्टी स्थित गाजी मियां के रौजा के सामने बनी अस्थायी बकरा मंडियों में सुबह से देर रात तक खरीदारी होती रही। बकरों की कीमत 15 हजार से 80 हजार रुपये तक रही। कीमत बकरे के वजन, नस्ल और सुंदरता के अनुसार तय की जा रही थी। यह भी पढ़ें- बकरीद आज, 351 मस्जिदों-ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.