बिहारशरीफ, मई 19 -- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कर रहे आंदोलन हिलसा, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेगी। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। हिलसा में मंगलवार को विक्रेताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनायी। दुकानदार शिवेंद्र कुमार उर्फ आलोक ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों की सुरक्षा, दवा नियंत्रण व्यवस्था तथा स्थानीय दवा दुकानदारों के रोजगार पर गंभीर असर पड़ रहा है। दवाओं की बिक्री डॉक्टर के पर्चे एवं फार्मासिस्ट की निगरानी में होना आवश्यक है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना उचित सत्यापन के दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन आज बंद रहेगी जिले की दवा की दुकानें इससे नकली, प्...