कोडरमा, मई 14 -- कोडरमा। जिला प्रशासन की ओर से जनगणना प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार करने हेतु दो प्रचार रथों को रवाना किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि 1-15 मई तक स्व-गणना का कार्य होना है। इसमें कोई भी नागरिक जनगणना के पोर्टल पर लॉग-इन कर दिये गये फार्म को भर कर स्व-गणना का कार्य कर सकते हैं। वहीं 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग व मकानों की गणना का कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...