जिले में आज जाएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
फिरोजाबाद, जून 6 -- फिरोजाबाद, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सुहाग नगरी में आएंगे। सबसे पहले वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पालीवाल हॉल में लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इसको देखते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। यहां पर वे पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.