जिले में आज गरज के साथ बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा
खगडि़या, जून 5 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में छह जून को गरज के साथ बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों ने जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के कुछ जिलों में उमसभरी गर्मी बनी रहने की संभावना जताई है। जबकि छह व नौ जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान आकाश अधिकांश समय आंशिक रूप से मेघाच्छादित रह सकता है। इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- जिले में 15 से 19 जून के बीच प्रवेश करेगा मानसून साथ ही 12 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा तेज हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 70 प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.