कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत कोडरमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी 429 मतदान केंद्रों पर 23 एवं 24 मई 2026 को सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची के माध्यम से वैसे मतदाता, जिनका नाम पूर्व एसआईआर-2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम जांच सकेंगे। यह व्यवस्था दोनों दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश पर यह प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सूची उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्र...