मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान अब परवान पर पहुंच चुका है। सोमवार को पूरे जिले में एक साथ 'मेगा स्वीप कैंपेन' आयोजित किया जाएगा। लोकतंत्र के महापर्व को जन-जन तक पहुंचाने और मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मेगा अभियान के तहत सुबह 9 बजे से जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालयों, पंचायतों और गांव-गांव में एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी, सफाईकर्मी, मजदूर, किसान, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा एक स्वर में लोकतंत्र की रक्षा और अपने मताधिकार के प्रयोग की शपथ लेंगे। जिला मुख्यालय में इस अभियान का मुख्य आयोजन शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में होगा। यहां भव्य कार्यक्रम के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.