भदोही, जनवरी 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आर्थिक प्रकल्प स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित अंतर्राज्यीय स्वदेशी संकल्प यात्रा सूबे में निकली है। जिसका आगमन आज यानि शनिवार को जिले में होगा। यात्रा 12 जनवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकली है। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संपर्क प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा करीब तीन हजार किलोमीटर का भ्रमण करते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के 40 जिलों से होकर गुजरेगी। उद्देश्य देशवासियों के बीच स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना तथा विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए जनजागरण करना है। संकल्प यात्रा 17 जनवरी की सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच वाराणसी से भदोही सीमा स्थित बाबूसराय से जनपद में प्रवेश करेगी। विभिन्न स्थानों पर उसका स्वागत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.