कुशीनगर, जनवरी 24 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार व कृषि निर्यात तथा जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 24 जनवरी को सुबह 8 बजे लखनऊ स्थित आवास से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे जिले में पहुंचेंगे। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्टेडियम रविन्द्रनगर में किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मंत्री दोपहर 2 बजे कुशीनगर से रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.