भदोही, जनवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में अब सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार को लेकर दो आर्थो सर्जन और एक सी-आर्म मशीन मंगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन से पत्र भेजकर मांग की गई है। सी-आर्म मशीन से हड्डी के मरीजों को आपरेशन आसानी से हो सकेगा। सीएम डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि ओ जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल सहित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में रोजाना औसत सात से आठ मरीज सड़क दुर्घटना में घायल होते है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल लाया जाता है। इसमें से कुछ मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावां अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में हड्डी के मरीजों का ऑपरेशन होता है। 25 से 30 लोगों को प्लास्टर की जरुरत पड़ती है, लेकिन कहीं भी सी आर्म मशीन नहीं है। मजब...