जिले में आई तेज आंधी पानी से गरे, कई इलाकों की बिजली गुल
चंदौली, मई 14 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान बुधवार की शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते आसमान काले बादलों से ढक गया। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। जिससे बाजारों और सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चकिया इलिया मार्ग पर पेड़ गिर गया। वहीं नौगढ़ में टिनशेड के गिरने से दो लोग घायल हो गए। पीडीडीयू नगर सहित कई इलाकों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित आरपीएफ थाने के टिनशेड पर पेड़ की डाली गिरने से अफरा-तफरा मच गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। इस दौरान जवानों ने उसे हटवाया। तब जाकर राहत की सांस ली। पछुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.