संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे मौसम अचानक से बदल गया। अंधेरा छाने के साथ ही चक्रवाती आंधी शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि धूल के अलावा सड़क पर कुछ दिख ही नहीं रहा था। वाहन रुक गए। जगह-जगह पेड़ गिरने लगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक करीब दो से अधिक छोटे बड़े पेड़ गिरे। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बिजली विभाग के अब तक के आकड़ों की माने तो चार सौ से अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कई जगह बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से लखनऊ गोरखपुर हाईवे के साथ ही मेंहदावल- खलीलाबाद और खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर आवागमन काफी देर तक ठप रहा। वाहन फंसे रहे। सड़क से पेड़ हटाने का कार्य देर शाम तक चलता ...