सीतामढ़ी, अप्रैल 6 -- सीतामढ़ी। जिले में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में कुल 934 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन आईटीआई सीएटी (कॉमन एडमिशन टेस्ट) प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो 17 मई को आयोजित होने वाली है। जिले में वर्तमान में महिला आईटीआई सहित कुल चार आईटीआई संस्थान संचालित हैं। ये संस्थान सीतामढ़ी सदर, बेलसंड और पुपरी अनुमंडल मुख्यालयों में स्थित हैं, जिससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। महिला आईटीआई में खासतौर पर छात्राओं के लिए विभिन्न ट्रेड उपल...