सासाराम, मई 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बुधवार देर शाम आंधी और हल्की बारिश से जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित हो गया था। अचानक बदले मौसम के कारण जिले के कई हिस्सों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। तेज हवा के झोंकों से दर्जनों पेड़ उखड़ गए, जबकि कई स्थानों पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां बिजली के तारों पर गिर गईं। इसके कारण बिजली के तार टूट गए। कई बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता यह भी पढ़ें- धूल भरी आंधी से छाया अंधेरा, हेडलाइट जलाकर चले वाहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...