बिहारशरीफ, मई 4 -- सोमवार की शाम तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश दो स्थानों पर गिरे पोल, जान-माल की क्षति नहीं बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सोमवार की शाम आंधी-पानी से तापमान अचानक गिर गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गयी। हालांकि, जिले का मौसम पिछले तीन-चार दिनों से सुहाना बना हुआ है। सोमवार को हुई बारिश से तापमान में और कमी हो गयी। शाम को ही लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दो स्थानों पर पोल गिरने की सूचना है। हालांकि, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। पहले से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शाम को अचानक तेज हवा चलने लगी। यह भी पढ़ें- जिले की कई हिस्सों में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक थी। इसके बाद बारिश भी होने लगी। जिले के कई स्थानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.