मोतिहारी, मई 25 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में सोमवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ शहरी क्षेत्र में कुछ देर के लिए छोटे छोटे ओले गिरे। तेज हवा व बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। इससे भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। सोमवार देर संध्या बिजली की चमक व मेघगर्जन के साथ बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। तेज आंधी चलने से आम फलों व केला के बाग को नुकसान होने की संभावना है। बारिश से खेत में नमी बढ़ने से किसानों में खुशी है। किसानों को खरीफ खेती में काफी सहूलियत होगी। किसान धान के बिचड़े तैयार करने के लिए धान बीज खेत में गिरा सकेंगे। उल्लेखनीय हो कि बारिश नहीं होने से जिले में लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। गर्मी के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना...