मोतिहारी, मई 27 -- मोतिहारी,हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में दूसरे दिन भी आंधी पानी ने तबाही मचा दी। कई जगह ओले गिरे। मंगलवार रात करीब 2 बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से काफी राहत मिली। आंधी से आम व लीची फलों को नुकसान हुआ है। तेज आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली आपूर्ति चरमरा गई।बारिश से हरी सब्जियों को फायदा : विगत दो दिनों से बारिश होने से किसानों में खुशी है। बारिश से हरी सब्जियों को काफी लाभ हुआ है। गन्ना व मूंग फसल को बारिश से फायदा होगा। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड बारिश से खरीफ खेती को लाभ हुआ है। खेत में नमी हो जाने से धान का बिचड़ा उगाने के लिए किसान खेत की तैयारी में जुट गए हैं। धान बीज की खरीदारी के लिए बीज दुकानों पर किसानों की भीड़ लगने लगी है। यह भी पढ़ें- पेज चार की ल...