जिले में आंधी के साथ बारिश ने फिर मचाई तबाही, बढ़ी परेशानी
मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सोमवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल के उमड़ते घुमड़ते ही दोपहर करीब तीन बजे ही अंधेरा छा गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बिजली की चमक व बादल की गर्जन के साथ तेज बारिश होती रही। हवा के साथ बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दिया। मौसम की बेरूखी से लोग घरों में दुबके रहे। बारिश की बौछार होती रही। चारों तरफ दिन में अंधेरा पसरा रहा। आंधी व बारिश के साथ बिजली गुल हो गई। यह भी पढ़ें- मौसम का हमला': 60 किमी की रफ्तार वाली आंधी-बारिश से जिला अस्त-व्यस्तबारिश से सड़कों पर फिर हुआ जलजमाव सड़कों पर अभी जगह जगह बारिश का पानी सुखा भी नहीं था कि फिर बारिश से जलजमाव हो गया। जलजमाव से आवागमन में लोगों को काफी असुविधा हुई। शहर के विभिन्न मोहल्लों की सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.