जिले में आंधीने मचाई तबाही और बारिश से नगर में परेशानी
सहरसा, मई 26 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सोमवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश ने तबाही मचाई। आंधी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। कई जगह घर के छज्जे उड़ गए तो कई जगहों पर पेड़ की टहनी टूटकर सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित रही। आंधी से फसलों को भी नुकसान हुआ। खासकर पक रहे मंगू को काफी नुकसान हुआ है। कड़कती बिजली बीच रात में कई बार मुसलाधार बारिश हुई। अगवानपुर मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 47 मिली मीटर से अधिक बारिश हुई। इधर आंधी बारिश से तापमान में कमी से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- तूफान के साथ आई बारिश से नुकसान : स्टेट हाईवे पर गिरे पौधे, घंटों बत्ती गुल, किसानों को चिंता हालांकि मंगलवार की सुबह से ही फिर तीखी धूप व गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। तीखी धूप के बीच उमसभरी गर्मी रही। दोपहर बाद धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.