औरंगाबाद, मई 11 -- मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार औरंगाबाद जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि जिले में आंधी, बारिश एवं वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 12 एवं 13 मई को जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है तथा आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- इस साल प्री मानसून में 226 प्रतिशत अधिक बारिशमौसम की भविष्यवाणी हालांकि 14 मई से मौसम साफ रहने और बारिश नहीं होने के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है, जबकि बीच-बीच में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। डॉ. अनूप चौबे ने किसानों एवं ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.