मऊ, अप्रैल 30 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में बुधवार को मौसम का रंग हर पहर बदलता रहा। तीखी धूप, उमस से शुरू हुआ दिन और बदरी के साथ धूलभरी आंधी तक पहुंचा। हालांकि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लोग भीषण गर्मी, उमस और गर्म हवा से परेशान रहें। इसके बाद गर्म हवा ठंडी में तब्दील हो गईं। यानि पहले गर्मी और उमस झेली और अचानक राहत की बदरी ने मौसम पलट दिया। और तेज धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना गया। हालांकि तेज आंधी चलने से शहर समेत ग्रामीणों अंचलों में बिजली गुल हो गई। जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। उधर, शाम को मौसम सुहाना होने से बाजारों में जहां रौनक बढ़ गई, वहीं पार्कों में भी लोग मस्ती करते दिखे। दिन में औसत अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा。 यह भी पढ़ें- सुबह बादलों की राहत, दोपहर में फिर तपिश की वा...