सराईकेला, मई 22 -- सरायकेला/चांडिल। जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया और भारी मात्रा में अवैध शराब व बीयर बरामद किया। पहली कार्रवाई सीनी ओपी (सरायकेला थाना) अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में गुरुवार सुबह 7 बजे की गई। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने संचालित हो रहे 2 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस छापेमारी के दौरान मौके से 1200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया और 60 लीटर तैयार अवैध चुलाई शराब जब्त की गई। यह भी पढ़ें- ईचागढ़: उत्पात विभाग ने छापेमारी कर जब्त किये 12 हजार के 60 अंग्रेजी शराब ईचागढ़ में देर रात छापेमारी, पश्चिम बंगाल की बीयर जब्तदूसरी कार्रवाई ईचाग...