पूर्णिया, मई 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिलान्तर्गत बस स्टैण्डों व बस पड़ावों में वसूली जाने वाली राशि में एकरूपता नहीं है। प्रमंडलीय आयुक्त-सह-अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पूर्णिया राजेश कुमार ने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि वह अपने स्तर से समीक्षा कर वाहनों का श्रेणीवार उपयुक्त दर निर्धारित करेंगे ताकि वसूली की जाने वाली राशि में एकरूपता रहे। विभागीय वसूली के रूप में संबंधित नगर निगम,नगर परिषद,नगर पंचायत, अंचल कार्यालय द्वारा निर्गत रसीद पर निर्धारित दर पर ही वसूली हो, इसे सुनिश्चित किया जाये। रसीद का विधिवत पंजी में संधारण किया जाये। फर्जी रसीद पर वसूली करने वाले व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जाये। सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सैरात बन्दोवस्ती के तहत निर्धारित क...