देवघर, फरवरी 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में अवैध बालू खनन का रोकथाम और उठाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने रात के समय में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अवैध खनन करने वाले वाहनों को जब्त करते हुए वाहन मालिकों पर एफआईआर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीसी ने शहरी क्षेत्र के प्रवेश स्थलों पर रात्रि समय में चार चेक पोस्ट निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.