जिले में अवैध खनन अवैध परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश
बिजनौर, जून 23 -- जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए नियमित एवं संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा टास्क फोर्स एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे सार्वजनिक निर्माण कार्यों में प्रयुक्त उपखनिज पर रॉयल्टी भुगतान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
अवैध खनन पर निगरानी डीएम ने निर्देश दिए कि खनन कार्य में संलग्न सभी वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.