सराईकेला, जनवरी 23 -- सरायकेला, संवाददाता। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक की। एसपी मुकेश लुणायत, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी वीसी से जुड़े। डीसी ने जिले में अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण एवं खनिज परिवहन की किसी भी गतिविधि पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत, प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित औचक निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के समन्वय से कड़ी कार्रवाई सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.