खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 देवठा बजरंगबली मंदिर के पास बुधवार को सड़क हादसे में परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवठा पंचायत के मुखिया के भाई की मौत हो1गई। मृतक स्थानीय देवठा पंचायत मुखिया आलोक कुमार का बड़ा भाई है 58 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा बताया जा है। मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार शर्मा अपने गांव से बाइक से पसराहा बाजार जा रहे थे। देवठा गुदरिया बाबा स्थान के पास एनएच 31 पर गिरे पेड़ को देखकर आगे निकल रहे थे। इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रहे अनियंत्रित पिकअप चालक ने उसे जोरदार धक्के मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। वही घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पिकअप छोड़ चालक फरार हो गए। वही इस...