खगडि़या, सितम्बर 15 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के परबत्ता व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में बाढ़ के पानी में डूबकर दो सगे भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों द्वारा तीनों शव बरामद कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो बंधकट्टा गांव के समीप सोमवार को स्नान के दौरान डूबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक कोलवारा पंचायत के तेलिया बथान गांव निवासी एतवारी मंडल का 14 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार व 12 वर्षीय जयजय कुमार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की पूर्वाह्न 10 बजे तेलिया बथान गांव से करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चे साइकिल पर सवार होकर भरसो के बंधकट्टा के पास बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की...