खगडि़या, अगस्त 4 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के बेलदौर व अलौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही स्थानीय पुलिस दोनों शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेलदौरप्रखंड के तेलिहार एवं सकरोहर पंचायत में मंगलवार की सुबह हुई अलग-अलग घटनाओं में बिजली करंट लगने से एक किसान एवं दो भैंस की मौत हो गई। मृत किसान स्थानीय तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर 13 शिवनगर गांव निवासी स्वर्गीय मक्खन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र नंदलाल सिंह बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: करंट लगने से एक पशुपालक की मौत मिली जानकारी के अनुसार वह धान का बिचड़ा लेकर अपने खेत में रोपाई करने के लिए जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल ...