खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के परबत्ता व गंगौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में एक बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराकर घटना की छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता थानान्तर्गत कबेला पंचायत के नाश धार में भैस धोने के दौरान डूब रहे एक भाई क़ो बचाने में दूसरे भाई की डूबने से मौत हो गई। मृत बालक कबेला गांव निवासी रामचंद्र राय का 12 वर्षीय पुत्र दिव्यांम उर्फ़ उत्कर्ष कुमार बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दुसरे भाई दिवयांश कुमार क़ो सुरक्षित निकाल लिया गया। यह भी पढ़ें- भैंस नहलाने के दौरान गड्ढे में दो भाई डूबे, एक की हुई मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दिव्यांम उर्फ़ उत्कर्ष व दिव्यांश दोनों भाई कबेला पंचायत के ...