पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के बंदुआ हाई स्कूल की छात्रा अर्चना कुमारी ने जैक बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल की है। अर्चना की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने घर पर ही नियमित पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।अर्चना कुमारी ने बताया कि उसने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह सफलता पाई है। उसके पिता रामलाल प्रजापति मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है, लेकिन उन्होंने हमेशा बेटी को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।अर्चना का सपना है कि वह आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करे। यह भी पढ़ें- खूंटी जिले की सेकेंड टॉपर बनी तोरपा की नंदनी कुमारी उसकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रो...