मिर्जापुर, अगस्त 30 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर ड्रमंडगंज वनरेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह जंगल में शनिवार की रात एक-एक नर-मदा हाथी, हथिनी के पहुंचने से जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात ड्रमंडगंज वनरेंज के वन दरोगा कुमार कार्तिकेय, वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी एवं मध्यप्रदेश के हनुमना वनरेंज के रेंजर नयन कुमार तिवारी टीम के साथ मूर्तिहा जंगल में हाथियों की तलाश की गई। हाथ में जीपीएस ट्रैकर,बारिश से बचने के लिए छाता और खाने-पीने की सामग्री, सुरक्षा का देशी भरोसमंद डंका कंधे पर लिए एक अन्य व्यक्ति के साथ घने जंगल में हाथियों की तलाश करते रहे।इसी यह भी पढ़ें- गंगहर जंगल में हाथियों के आने की खबर पर वन विभाग चौकन्ना बीच रविवार सुबह हाथियों के जोड़े ...