मिर्जापुर, अगस्त 24 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत लालगंज में कराए गए स्वच्छता कार्यों की सोमवार को भारत सरकार की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीनियर ऑडिटर सौरभ सिंह के नेतृत्व में टीम ने वर्ष 2014 से 2024-25 तक कराए गए कार्यों के साथ उनके उपयोग और संचालन की स्थिति देखी। टीम ने घर-घर बने व्यक्तिगत शौचालयों के प्रयोग, सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता और सफाई व्यवस्था की स्थिति ग्रामीणों से पूछी। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत आरआरसी केंद्र, वर्मी कंपोस्ट, ई-रिक्शा संचालन और ग्रे वाटर प्रबंधन की व्यवस्था भी देखी गई। स्वच्छता व्यवस्था से होने वाली आय और उसके अभिलेखों की भी जांच की गई। यूजर चार्ज की वसूली, घर-घर सर्वे रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, लॉगबुक और सेल रजिस्टर का मिलान किया गया। ग्रामीणों ...