मधुबनी, जुलाई 8 -- मधुबनी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत अधिप्राप्त धान के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति लक्ष्य से पीछे रहने पर डीएम आनंद शर्मा ने नाराजगी जताई है। जिले में अब तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 81 प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति हुई है। समाहरणालय सभागार में सोमवार देर शाम आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने प्रखंडवार और मिलवार आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: समय सीमा के भीतर करें सीएमआर की आपूर्तिरिव्यू मीटिंग बैठक में जिला प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम अजितेन्द्र किशोर, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार, सभी मिल संचालक और प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मौजूद थे। समीक्षा में सर्वाधिक सीएमआर लंबित रखने वाले पैक्सों और मिलों की पहचान की गई। डीएम ने संबंधित पैक...