बिजनौर, मई 17 -- जिले में अब तक करीब 52 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 18500 मीट्रिक टन है। अधिकारी प्रयास कर रहे है कि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीदारी समय रहते हो सकें। जिले में गेहूं की खरीद बढ़ाने को 18 मोबाइल क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं ताकि लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों के घरों से गेहूं उठा सकें।

गेहूं खरीद केन्द्र जिले में गेहूं खरीद के लिए 53 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। हाल हीं में 3 क्रय केन्द्र बंद हुए हैं। इसके साथ ही 18 मोबाइल क्रय केन्द्र किसानों के घर से गेहूं उठा रहे हैं। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य 18500 मीट्रिक टन है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक जिले के क्रय केन्द्रों पर 52 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। जिले में गेहूं का सरकारी रेट 2585 रुपये कुंतल है। अधिकारी लगाता...