जिले में अब तक 50% ही धान की खरीद, फिर भी रिकॉर्ड टूटा
धनबाद, मार्च 22 -- किसानों से 31 मार्च तक सरकार धान खरीदेगी। अब तक केवल 50 फीसदी ही धान की खरीदारी हो पायी है। इसके बाद भी चार साल का रिकॉर्ड इस बार टूट गया है। धनबाद को इस वर्ष दो लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के मुकाबले में अब तक एक लाख एक हजार क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है। अभी दस दिन शेष हैं। धान की खरीदारी की शुरुआत 15 दिसंबर से हुई थी। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि मार्च तक खरीदारी की जाएगी। बता दें कि पिछले साल मात्र 18 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी। 18 केंद्रों में हो रही खरीदारीविभागीय अधिकारी का कहना है कि जिले में 18 पैक्स खोले गए हैं। कुल पंजीकृत किसान 8621 हैं। इसमें मात्र 2665 किसान पैक्स में धान बिक्री किए है। साथ ही कहा कि किसानों को जागरूक कर बिचौलिया को धान नहीं बचने की अपील की जा रही है। किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.