कन्नौज, अप्रैल 27 -- जिले में गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। जिले में सोमवार तक 254 किसानों से 1133.04 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 20 प्रति कुंतल उतराई व छनाई मद में दिया जाएगा। इस बार किसानों को बड़ी राहत देते हुए फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब किसान पंजीकरण में सत्यापित भूमि के आधार पर किसी भी सरकारी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकेंगे।जिले में कुल 41 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 15, पीसीएफ के 23 और भारतीय खाद्य निगम के 3 केंद्र शामिल हैं। विकासखंडवार कन्नौज में 3, जलालाबाद व गुगरापुर में 1-1, उमर्दा में 12, हसेरन में 5, सौरिख व छिबरामऊ में 7-7 तथा तालग्राम में 5 के...