जिले में अब तक 19 हजार से अधिक लोगों ने की स्व-गणना
कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज। जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में 7 मई से चल रहे णना अभियान में अब तक करीब 19,522 लोग ऑनलाइन अपनी गणना पूरी कर चुके हैं। प्रशासन के अनुसार जनपद को प्रदेश स्तर पर 42वीं रैंक प्राप्त हुई है। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंचायत सहायकों, ग्राम सचिवों, प्रधानों, अध्यापकों तथा अन्य अधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी नागरिकों को स्व-गणना में सहयोग दिया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया सरल और सुरक्षित है, जिसमें फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं है। नागरिक ओटीपी सत्यापन के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त कोड सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लोगों से अभियान में भाग लेने की अपील की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.