सराईकेला, मार्च 19 -- सरायकेला। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने धान अधिप्राप्ति कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने जिले में जारी धान खरीद की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने अवगत कराया कि विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध जिले में अब तक 1762 किसानों से 1,02,171 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। बैठक में बताया गया कि अधिप्राप्ति की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है और किसान केंद्रों पर उपज लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों के भुगतान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि अब तक 1473 किसानों के बैंक खातों में भुगतान की राशि भेजी जा चुकी है। शेष किसानों के भुगतान के संबंध में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी फाइलें प्रक्रियाधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.