मिर्जापुर, अगस्त 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर आधा सेमी प्रति घंटे घट रहा है। गंगा का जलस्तर धीमी गति से घटने से तटवर्ती गांवों के किसान संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित है। तटवर्ती गांवों के लोगों का कहना है कि यदि गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई तो सीवान में बोई गई खरीफ की फसलों को भारी क्षति हो सकती है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक गंगा की सहायक नदियों टौंस व बेतवा में बाढ़ के कारण जलस्तर घटने की दर कम हो गयी है।गुरुवार को शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 72.871 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा का यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 3.853 मीटर नीचे है। जिले में गंगा का जलस्तर बुधवार की रात स्थिर हो गया था। लगभग 20 घंटे गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद गुरुवार की शाम छह बजे से मात्र आधा सेमी प्रति घंटे घटाव शुरु ह...