सीवान, मई 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। कालाजार जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसको लेकर लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस वर्ष कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 1 लाख 32 हजार 992 घरों में छिड़काव का लक्ष्य रखा गया है और अबतक 78 हजार 428 घरों में छिड़काव किया जा चुका है। छिड़काव का उद्देश्य बालू मक्खी को समाप्त कर कालाजार के प्रसार को रोकना है। जिले में यह अभियान 23 मार्च से चलाया जा रहा है और 5 जून तक कुल 60 कार्य दिवसों के भीतर पूरा किया जाना है। छिड़काव कार्य पूरा करने के लिए कुल 41 टीमें काम रही हैं। एक टीम में एक एसएफडब्लू व पांच एफडब्लू वर्कर को शामिल किया गया है। यदि किसी गांव में नया कालाजार मरीज मिलता है तो उस क्षेत्र में 50 मीटर की परिधि में लगभग 250 घरों में फोकल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.